उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

एसएससी देहरादून द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ की बैठक

Spread the love

*वर्तमान में पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की करी समीक्षा*

*अभियानों के दौरान अधिक से अधिक प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

*उपस्थित अधिकारियों को नियमित रूप से अभियानों की समीक्षा करने तथा इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने के दिये निर्देश*

*आगामी होली, झंडा मेला तथा ईद के पर्वों के दौरान प्रभावी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

*असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु किया निर्देशित*

देहरादून। दिनांक 09/03/2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान वर्तमान में पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की समीक्षा तथा आगामी पर्वो के दौरान पुलिस व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

बैठक में वर्तमान में प्रचलित अभियानों के सर्किल वार समीक्षा करते हुए एसएससी देहरादून द्वारा अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई हेतु सभी क्षेत्राधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही समय-समय पर अपने सर्कल के थानों में जाकर अभियानों की नियमित रूप से समीक्षा करने तथा अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए।

आगामी होली, झंडा मेला तथा ईद के पर्व के दृष्टिगत उपस्थित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये, साथ ही सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने सर्किल में पीस कमेटी की बैठक आयोजित करने तथा पर्वो के दौरान शांति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध समय से आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *