उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनबिज़नेसराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार आकांशा कोण्डे ने नारसन विकास खंड का निरीक्षण किया

Spread the love

हरिद्वार । केंद्र सरकार द्वारा कराए जा रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बेघर लोगों के सर्वे पर विशेष ध्यान दिया गया ।
आपको बता दे सीडीओ ने इस दौरान योजना में कर्मचारियों को सर्वे में आ रही परेशानियों को भी सुना और साथ ही सभी कर्मचारियों को सर्वे के कार्य को पूर्ण पारदर्शिता के साथ करने के कड़े निर्देश भी दिए गए । निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड से गैरहाजिर कर्मचारियों को लेकर गहरी नाराजगी जताई और गैरहाजिर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी करने के आदेश विकास खंड अधिकारी को दिए।सीडीओ ने कहा कि ब्लॉक के अधिकारियों के द्वारा सरकारी योजना को लेकर आम जनता और अधिकारियों में प्रचार प्रसार की कमी होना और ब्लॉक के अधिकारियों के द्वारा किए गए कार्यों में बहुत सी कमियां पाई गई जिनको बैठक में चेक किया गया साथ ही सीडीओ ने ब्लॉक के सभी अधिकारियों को कार्यों में पाई गई त्रुटियों को सही और जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विकास खंड नारसन की पूरी बिल्डिंग का निरीक्षण भी किया ओर सभी विभागों में जाकर खासकर साफ सफाई को लेकर नाराजगी भी जताई ।
वहीं सीडीओ द्वारा सपना CLF के अंतर्गत आने वाले स्वस्तिक स्वयं सहायता समूह के द्वारा चलाए जा रहे मशरूम उत्पादन यूनिट का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया इस दौरान सीडीओ ने मशरूम यूनिट के उत्पादन और बिक्री पर भी समीक्षा की ओर आने वाले समय में मशरूम यूनिट को बड़े स्तर पर बढ़ाने के लिए भी रणनीति बनाने पर चर्चा की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *