उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

गोर्खाली सुधार सभा पदाधिकारियों ने महापौर सौरभ थपलियाल से की शिष्टाचार भेंटवार्ता एवं ज्ञापन सौंपा

Spread the love

देहरादून। गोर्खाली सुधार सभाके अध्‍यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी एवं प्रतिनिधि मण्डलने देहरादून के नवनिर्वाचित मेयर श्री सौरभ थपलियाल जी को पुष्पगुच्छ , एवं खादा ओढ़ाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और शिष्टाचार भेंट करते हुए सभाकी ओरसे ज्ञापन भी दिया | ज्ञापनके मुख्य बिंदु इस प्रकार थे:—

१)भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी खड़क बहादुर सिंह बिष्ट जिन्होंने नमक आंदोलन के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गाँधीजी के आदेश पर खाराखेत सहसपुर में नून नदीमें नमक बना कर टाउनहाल ( वर्तमान नगर निगम परिसर)में नमक बेचकर ब्रिटिश अधिपत्य का कानून तोड़कर आंदोलन किया था |इसलिए टाउन हाल परिसर में खड़क बहादुर सिंह बिष्टजी की प्रतिमा स्थापित की जाये |
२) रिंग रोड जोगीवाला मार्ग में वीर खड़क बहादुर सिंह मार्ग अंकित है , इस मार्ग के प्रवेश में स्वतंत्रता सेनानी खड़क बहादुर सिंह स्मृति द्वार का निर्माण किया जाये |
३)विभिन्‍न मुख्य मार्गो में उत्तराखण्ड संस्कृति दर्शायी गयी है इनमें गोर्खा लोक संस्कृति को भी म्यूरल रूपमें दर्शाया जाये |
४) कारगी पुल के समीप कारगिल शहीद मेख बहादुर गुरूंग स्मृति पेट्रोल पम्प है, उसीके साथ कूड़ा उठान स्थल भी है |प्रवेश तथा निकासी द्वार में कूड़ा वाहन अवरोध करते हैं | कूड़े की भीषण दुर्गंध से ग्राहक भी इस पेट्रोल पम्पमें बहुत कम आते है |इसलिए इस कूड़ा उठान स्थल को हटाने में सहयोग हेतु निवेदन है |
५)सभी शहीद स्थलों में राष्ट्रीय पर्वों ( स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, विजय दिवस एवं सशस्त्र सेना दिवस आदि) में पुष्पाजंलि का आयोजन अवश्य किया जाये |
महापौर सौरभ थपलियाल जीने सभी बुंदोको अपने संज्ञान मे लेते हुए शीघ्र ही उनपर कार्यवाही का आश्वासन भी दिया |इस अवसर पर गोर्खाली सुधार सभाके महामंत्री श्री गोपाल क्षेत्री , मीडिया प्रभारी प्रभा शाह एवं कै० आर० एस० थापा भी उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *