मतदान के 24 घंटे पूर्व से मतदान समाप्ति व मतगणना दिवस पर मदिरा दुकानें रहेंगी बंद
पौड़ी/21 जनवरी, 2025 नगर निकाय चुनाव की 23 जनवरी को होने वाले मतदान प्रक्रिया के 24 घंटे पूर्व व 25 जनवरी मतगणना के दिन जनपद के समस्त मदिरा दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार 23 जनवरी को नगर निकाय चुनाव के मतदान से 24 घंटे पूर्व यानि 22 जनवरी व 23 जनवरी को मतदान समाप्ति तक और 25 जनवरी मतगणना के दिन जनपद के अंतर्गत समस्त विदेशी मदिरा दुकानें, सैन्य केंटीन, गोदाम, बॉटलिंग प्लांट सहित अन्य पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित क्षेत्रों के आबकारी निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिये हैं।
