उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

12 जनवरी को 669 अभ्यर्थी देंगे पुलिस उप निरीक्षक की परीक्षा

Spread the love

*जिलाधिकारी ने ली बैठक, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश*

पौड़ी/ उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी 12 जनवरी को जिले में आयोजित होने वाली पुलिस उप निरीक्षक एवं गुल्मनायक पुरूष परीक्षा के सफल सम्पादन हेतु जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के लिए तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेटों को शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा सम्पन्न करवाने के निर्देश दिये। जनपद पौड़ी में 03 सेंटर बनाये गए हैं, जिसमें बालिका इंटर कॉलेज पौड़ी, राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पौड़ी व मेसमोर इंटर कॉलेज शामिल हैं। इन तीनों परीक्षा सेंटरों में 669 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है।

बुधवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस उप निरीक्षक परीक्षा को सफलता पूर्वक सम्पन्न करवाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों में पेयजल, शौचालय, विद्युत सहित अन्य की व्यवस्था समय रहते पूरी करवाना सुनिश्चित करें। कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी परीक्षार्थी द्वारा परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी सहित अन्य सामाग्री न हो। कहा कि चैकिंग के दौरान परीक्षार्थी के मोबाइल फोन व अन्य सामग्री अलग कक्ष में रखें। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को 11 से 02 बजे तक होने वाली परीक्षा सम्पन्न होने तक परीक्षा केंद्रों में धारा 163 लागू रहेगी। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर पेपर होने से पूर्व व पेपर समाप्त होने पर तैनाती बनाने के निर्देश दिये। कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों की निगरानी बनाये रखें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोषागार से पेपर ले जाते समय पूरी पुलिस बल भी तैनात रखें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया पारदर्शिता के साथ परीक्षा सम्पन्न करवाएं। बालिका इंटर कॉलेज पौड़ी में 240, राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पौड़ी 312 व मेसमोर इंटर कॉलेज पौड़ी में 117 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट, एएसपी अनूप काला, मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, जिलाधिकारी अधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से विवेक कुमार बहुगुणा, खंड शिक्षाधिकारी पाबौ अमित चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *