उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

जनपद टिहरी मे भारतीय स्टेट बैंक की समस्त शाखाएं 28 एवं 29 दिसम्बर, 2024 को जनसामान्य के लिये खुली रहेंगी

Spread the love

नगर निकायों के सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद की भारतीय स्टेट बैंक की समस्त शाखाएं 28 एवं 29 दिसम्बर, 2024 को जनसामान्य के लिये खुली रहेंगी।

टिहरी। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नागर निकायो के सामान्य निर्वाचन हेतु जनपद टिहरी की 10 निकायों की दिनांक 27.12.2024 से 30.12.2024 तक नामांकन की प्रक्रिया सम्पन्न करायी जानी है, जिस हेतु प्रत्याशियों की जमानत धनराशि चालान के माध्यम से जमा कराये जाने एवं प्रत्येक प्रत्याशी द्वारा निर्वाचन व्यय के लिये पृथक से बैंक खाता नामांकन करने से कम से कम एक दिन पहले खोले जाने के निर्देश दिये गये हैं। दिनांक 28.12.2024 (शनिवार) एवं दिनांक 29.12.2024 (रविवार) को बैंक अवकाश होने के कारण निर्वाचन सम्बन्धी उपरोक्त कार्यवाही बाधित हो रही है।

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल ने उक्त्त के क्रम में जनपद की भारतीय स्टेट बैंक की समस्त शाखाओं को दिनांक 28.12.2024 (शनिवार) एवं दिनांक-29.12.2024 (रविवार) को निर्वाचन के दृष्टिगत जनसामान्य के लिये बैंक खुला रखने के आदेश दिये गये हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *