सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई झगड़ा करने वाले 06 लोगों पर दून पुलिस ने की कार्यवाही
कोतवाली डोईवाला,देहरादून पुलिस
डोईवाला पुलिस द्वारा आपसी झगडा करने वाले 06 लोगो (04 पुरूष व 02 महिला) का किया चालान*
देहरादून। कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा दिनांक 20.12.2024 को रात्रि मे दो पक्षो का आपसी विवाद व कहा-सुनी होने पर सार्वजनिक स्थान पर शोर-शराबा/हंगामा किया जा रहा था, उक्त दोनो पक्षो के 06 व्यक्तियो (04 पुरूष व 02 महिला) द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर आपस मे लडाई-झगडा किया जा रहा है तथा एक-दूसरे से मार-पीट करने पर उतारू थे, जिससे मौके पर लोकशान्ति सुचारू बनाये रखने तथा उक्त व्यक्तियो द्वारा लडाई-झगडा कर किसी भी संगीन अपराध/घटना को अंजाम दिये जाने की प्रभल सम्भावना के दृष्टिगत उक्त 06 व्यक्तियो (04 पुरूष व 02 महिला) को डोईवाला पुलिस द्वारा नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
