उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले 207 युवाओं के विरुद्ध दून पुलिस ने की चालानी कार्यवाही

Spread the love

*कार्यवाही जारी*

*सभी 207 युवाओं के परिजनों से वार्ता कर उन्हें युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए किया प्रेरित*

*ड्रंक एंड ड्राइव में 09 तथा रैश ड्राइविंग में 04 वाहन चालकों के विरुद्ध की कार्यवाही*

*आगामी विंटर कार्निवाल, क्रिसमस पर्व तथा New Year के दृष्टिगत एस एस पी दून के निर्देशन में अभियान लगातार जारी।*

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरूद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक : 21-12-24 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 86, रेश ड्राइविंग/ओवरस्पीडिंग में 04, ड्रंक एंड ड्राइव में 09, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने में 01 तथा यातायात नियमो का उल्लंघन में 107 कुल 207 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

इस दौरान सभी 207 युवाओं के परिजनों से पुलिस द्वारा फोन पर वार्ता कर उनकी काउंसलिंग करते हुए उन्हें अपने नौनिहालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

आगामी विंटर कार्निवाल, क्रिसमस पर्व तथा New Year के दृष्टिगत एस एस पी दून के निर्देशन में अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *