अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमखेलदेहरादूनधार्मिकपर्यटनबिज़नेसब्लॉगमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयलाइफस्टाइलशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

सांसद अजय भट्ट ने केदारनाथ उपचुनाव में जीत पर विधायक आशा नौटियाल को शुभकामनाएं दी

Spread the love

बालाजी टाइम्स राष्ट्रीय न्यूज उत्तराखंड। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने केदारनाथ उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए केदारनाथ की जनता का आभार जताया है।

सांसद भट्ट ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का केदारनाथ से विशेष लगाव है प्रधानमंत्री मोदी नेतृत्व में धामी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर मोहर लगाते हुए केदारनाथ की जनता ने भाजपा की प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल जी को विजई बनाया है जो कि भाजपा सरकार के विकास की नीतियों पर जनता की मोहर है। श्री भट्ट पुनः मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी व केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल जी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार जाताया है।

अजय भट्ट ने महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को बधाई और शुभकामनाएं दी है साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा एवं गृहमंत्री अमित शाह को भी बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *