उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

शुक्रवार को नई टिहरी में पोसपोर्ट मोबाइल वैन कैंप का किया गया उद्घाटन

Spread the love

टिहरी। जिला मुख्यालय टिहरी के विकास भवन में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून के तत्वधान में दो दिवसीय पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया गया।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में घर के पास ही पासपोर्ट बनाकर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई है। कहा कि यह वैन तकनीकी रूप से बहुत सक्षम है। उत्तराखंड में नई टिहरी से मोबाइल वैन कैंप का शुभारंभ किया गया है। अन्य जनपदों तथा चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों में भी रोस्टर बनाकर कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले दिन 50 पासपोर्ट बनाए गए, जबकि शनिवार को भी 50 आवेदकों के पासपोर्ट बनाए जाएंगे।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा शुरू की गई पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप को एक बेहतरीन पहल बताया। उन्होंने स्थानीय लोगों से इसका लाभ उठाने को कहा गया।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम केके मिश्रा, तहसीलदार मो. शादाब, विशाल, अभिषेक, नीरज रतूड़ी, अभिषेक, राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र पंवार आदि अन्य मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *