उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

गुल्लरघाटी रोड बालावाला नियर सुभाष चंद्र बोस अकैडमी के पास एक अज्ञात स्कूटी चालक ने महिला को मारी टक्कर

Spread the love

*थाना रायपुर*

देहरादून। दिनांक 1 सितंबर 2024 को गुल्लरघाटी रोड बालावाला नियर सुभाष चंद्र बोस अकैडमी के पास एक अज्ञात स्कूटी चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर ओवरटेक करते हुए वादी श्री पूर्णानंद सती पुत्र श्री सदानंद सती निवासी नथुवावाला सिद्धि विनायक कॉलोनी रायपुर देहरादून की पुत्री कुमारी मीनाक्षी सती को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, इस संबंध में वादी श्री पूर्णानंद सती उपरोक्त की तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 410/2024 धारा 125 बी 281 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल तथा उसके आसपास की दुकानों से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अवलोकन करते हुए तथा घटनास्थल तथा उसकी आसपास के क्षेत्र में घटना में प्रयुक्त लाल रंग की स्कूटी एक्टिवा के सम्बंध में मैन्युअली जानकारी की गई तथा आसपास के इलाके में लाल रंग की एक्टिवा स्कूटीयों को तलाश की गई, इस दौरान पुलिस टीम को घटनास्थल से लगभग 1 किलोमीटर दूरी पर भद्रकाली मंदिर से दाहिने कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति के पास लाल रंग की एक्टिवा स्कूटी होने की जानकारी मिली, जिस पर पुलिस द्वारा उक्त स्कूटी संख्या यू0के0 07 बीपी-2035 को चैक किया गया, तो स्कूटी के बाएं हिस्से में मिरर के नीचे रगड़ के निशान तथा डिग्गी के बाएं तरफ डेंट पाया गया तथा स्कूटी का मिरर गायब मिला, जिस पर उक्त एक्टिवा स्कूटी के सीसीटीवी फुटेज में दिख रही स्कूटी से मिलता-जुलता पाए जाने पर उक्त स्कूटी को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया।

विधि विज्ञान प्रयोगशाला देहरादून से आयी फॉरेंसिक टीम द्वारा आज दुर्घटनाग्रस्त वाहन तथा प्रकाश में आए संदिग्ध वाहन यू0के0 07 बीपी-2035 का मौके पर भौतिक निरीक्षण करते हुए दोनों वाहनों से भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए गए। अब तक की विवेचना, प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन तथा भौतिक एवं पारिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर उक्त अभियोग में वाहन संख्या यू0के0 07 बीपी-2035 की संलिप्तता प्रकाश में आई है, जो हिमांशु उनियाल पुत्र सत्य प्रकाश निवासी भद्रकाली मंदिर के पास, नथुवावाला के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *