उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

Spread the love

देहरादून। अब प्रदेश भाजपा छोटी सरकार यानी निकाय की सरकार निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज सभी जिलों के जिलाध्यक्षों से प्रत्याशियों को लेकर फीड बैक लिया जा रहा है। इस फीडबैक के आधार पर दावेदारों की सूची शॉर्टलिस्ट की जाएगी और पब्लिक सर्वे के आधार पर प्रत्याशी चयन किये जायेंगे।

आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में सभी जिलों के जिला अध्यक्ष बुलाए गए हैं और जिलेवार दावेदारों के नाम पर चर्चा की जा रही है। शाम 7 बजे तक के बैठक का दौर चलता रहेगा। इस बैठक में नगर निगम , नगर पालिका और नगर पंचायत के दावेदारों के नाम की सूची संबंधित जिलों के जिला अध्यक्षों से ली जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *