कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की बदहाली के संबंध में किया नगर निगम कार्यालय देहरादून का घेराव
देहरादून। आज दिनांक 18 नवंबर को देहरादून नगर निगम क्षेत्र की बदहाल स्थिति के विरोध में कांग्रेस जनों ने नगर निगम का घेराव कर शासन को समस्याओं से भरा हुआ ज्ञापन प्रेषित किया।

कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 11 बजे कांग्रेस भवन में एकत्रित हो गए थे। यहां से वह जुलूस के रूप में नगर निगम पहुंचे और निगम कार्यालय में धरने पर बैठ गए कांग्रेस के इस प्रदर्शन में सड़कों की दुर्दशा, साफ सफाई की हीलाहवाली, मलिन बस्तियों के मालिकाना हक का मामला, स्ट्रीट लाइटों के लगातार खराब पड़े रहने, स्वच्छता समितियों के नाम पर हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार और नये जुड़े वार्डों में टैक्स लगाने का विरोध किया गया, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि गोल्डन फॉरेस्ट सहित शहर में भू-माफिया ने निगम की जमीनें कब्जा रखी हैं, लेकिन कहीं कोई कार्रवाई निगम की तरफ से नहीं दिखाई देती।
प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि शहर में बदहाल सड़कों और स्मार्ट सिटी के आधे अधूरे पड़े कार्यों से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा इस इस बार नगर निगम का बोर्ड कांग्रेस का होगा।

इस प्रदर्शन में सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा जी पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, नवीन जोशी, सूर्यकांत धस्माना, पूर्ण सिंह रावत, राजेंद्र शाह, राजकुमार जायसवाल, सुनील जायसवाल, देवेंद्र सिंह, मनोज बिजलवान, लखीराम जोशी, डॉक्टर प्रदीप जोशी, आनंद बहुगुना आदि ने सभी वार्डों के साथियों साथ इस प्रदर्शन को सफल बनाया सबका आभार धन्यवाद
