उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

शराबियों के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान जारी

Spread the love

*सार्वजनिक स्थान पर जाम छलकाने वालो को दून पुलिस उतार रही सुरूर*

*विगत 01 सप्ताह के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 308 व्यक्तियों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्यवाही*

*कार्यवाही के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले व्यक्तियों से कुल 1,02,250 /- ₹ का वसूला गया जुर्माना*

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों व शराब पीकर उपद्रव करने वालों के विरूद्ध सम्पूर्ण जनपद में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत दून पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यवाही करते हुए विगत 01 सप्ताह के दौरान में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 308 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान कर कुल 1,02,250 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान जनपद में थाना रायपुर पुलिस द्वारा सर्वाधिक कार्यवाही करते हुए 152 व्यक्तियों के चालान किये गए तथा 60,000 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया। शराबियों के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *