07 नवंबर को होगा रक्षा पेन्शनरों को OROP स्वीकृति के 10 साल पूरे होने पर स्मरण महोत्सव हेतु शिविर का आयोजन
पौड़ी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल ओमप्रकाश फरस्वाण (अ०प्रा०) ने बताया है कि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास लैन्सडौन द्वारा आयोजित ओ०आर०ओ०पी० के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सैनिक विश्राम गृह कोटद्वार में दिनांक 07 नवम्बर 2024 को 11 बजे पूर्वाहन को एक *”स्मरणोत्सव कार्यक्रम”* आयोजित किया जा रहा है जिसमें सभी पूर्व सैनिकों, सैनिक वीर नारियों एवं सैनिक आश्रितों का स्पर्श सम्बन्धित कार्य (लाईफ सर्टिफिकेट जमा करने हेतु भी), पी०डी०ए०, ई०सी०एच०एस० व अभिलेख कार्यालय से सम्बन्धित समस्त समस्याओं का समाधान किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि मासिक शिविर जो कि दिनांक 08 नवम्बर 2024 को होना था वह अब 07 नवम्बर 2024 को सैनिक विश्राम गृह कोटद्वार में आयोजित किया जायेगा।
