दिनांक 31 अक्टूबर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा प्रांत कार्यालय मानस मंदिर पर दिपावली हवन पूजन का आयोजन किया गया
देहरादून। दिपावली हवन-पूजन में विहिप व बंजरग दल प्रांत व महानगर पदाधिकारियो की उपस्थिति मे विहिप प्रांत मठ मंदिर प्रमुख आचार्य सुभाष जोशी जी के द्वारा विधिवत मंन्त्रो द्वारा हिंदू एकता, देश की खुशहाली व मठ मंदिर व हिंदू समाज की सम्पन्नता,आरोग्यता व आर्थिक समृद्धि के लिए हवन पूजन किया गया संकल्प में प्रांत अध्यक्ष रविदेव आनंद, प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार बजरंग दल से विकास वर्मा द्वारा
जिसमें सुभाष जोशी द्वारा दीपावली मनाएं जाने की इस पवित्र तिथि के पूजनीय होने के कई उदाहरण बताए
जिसमे उन्होंने बताया देवी लक्ष्मी जी का प्राकट्य कार्तिक मास की अमावस्या के दिन समुद्र मंथन से अवतरण, भगवान कृष्ण द्वारा अत्यंत क्रूर राक्षस राजा नरकासुर का वध कर 16000 रानियों को मुक्त कराया गया और विजय दिवस मनाया गया
रामायण के अनुसार ये चंद्रमा के कार्तिक मास की अमावस्या के नए दिन की शुरुआत थी जब भगवन राम माता सीता और लक्ष्मण जी अयोध्या वापिस लौटे थे रावण और उसकी लंका का दहन करके। अयोध्या के नागरिकों ने पूरे राज्य को इस प्रकार दीपमाला से प्रकाशित किया था जैसा आजतक कभी भी नहीं हुआ था और आज कलयुग में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में इस प्रकार अयोध्या को सजाया गया जैसा त्रेता युग में सजाया गया था,।।
आज का दिवस जैन समाज महावीर तीर्थंकंर जी ने कार्तिक मास की अमावस्या के दिन ही मोक्ष प्राप्त किया था सिखो के लिए महत्वपूर्ण यही दिवस तीसरे सिक्ख गुरु अमरदास जी ने लाल पत्र दिवस के रूप में मनाया था जिसमे सभी श्रद्धालु गुरु से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे और 1577 में अमृतसर में हरिमंदिर साहिब का शिलान्यास किया गया था तो दिपावली का यह पर्व सनातन के सभी घटक जिनकी जड़े सनातन एक ही है और समयानुसार इसी महान पर्व के दिन ही महान संकल्प लिए गए कार्तिक मास की इस अमावस्या को ईश्वर आस्था से सकारात्मक ऊर्जा, धर्म की शक्ति अर्जित कर विधर्म ,अनैतिकता , अधर्मी देश विरोधी ताकतों से लड़ने का साहस त्रेतायुग से ही प्राप्त किया जाता जा रहा है जिसे सम्पूर्ण उत्साह के साथ समस्त सनातनी हिन्दू समाज को मनाया जाना चाहिए
उपस्थित लोगों में प्रांत टोली सामाजिक समरसता से नवीन गुप्ता, विभाग मंत्री आलोक सिंन्हा,मंत्री श्याम शर्मा,सुरक्षा प्रमुख भूपेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष हरीश कोहली,प्रखंड अध्यक्ष राजा वर्मा, मंत्री विशाल कुमार, प्रीति शुक्ला, राघव उपाध्याय व अन्य दर्जनो विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
