उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

जिलाधिकारी के निर्देशन में नगर आयुक्त द्वारा शहर की साफ-सफाई व्यवस्था के निरीक्षण एवम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का भण्डारण/व्यापार/उपयोग करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया गया

Spread the love

देहरादून दिनांक 10 अक्तूबर 2024, उप नगर आयुक्त नगर निगम गोपाल राम बिनवाल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी/प्रशासक एवं नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून के निर्देेश के क्रम में आज नगर निगम देहरादून के नेतृत्व में भी शहर की साफ-सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के अतिरिक्त प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का भण्डारण/व्यापार/उपयोग करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया गया। आज कुल 97 व्यक्त्यिों का चालाना काटते हुए कुल रू0 24,600.00 का अर्थदण्ड वसूला गया है। इसके अतिरिक्त 09.10.2024 को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर सिल्वर सिटी का रू0 50,000.00 का चालान काटा गया।
उप नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून ने बताया कि नगर निगम ’.क्षेत्रान्तर्गत डोर टू डोर कूड़ा एकत्रिकरण व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मै0 इकॉन वाटरग्रेस वेस्ट मैनेजमेन्ट सर्विस प्रा0लि0 द्वारा आवंटित वार्डों में 88 प्रतिशत रूट कवरेज करने की दशा में उनके मासिक बिल से रू0 18,293.00 (अट्ठारह हजार दो सौ तिरानबे रूपये मात्र) की कटौती की जायेगी। इसके अतिरिक्त मै0 सनलाईट वेस्ट मेेनेजमेन्ट प्रा0लि0 तथा मै0 इकॉन वेस्ट मेेनेजमेन्ट सॉल्यूशन्स प्रा0लि0 पर के वाहनों की कार्य से अनुपस्थित/कार्मिकों के द्वारा वर्दी एवं आई कार्ड न पहनने पर क्रमशः रू0 500.00 तथा रू0 3,150.00 की अर्थदण्ड आरोपित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *