सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाने वाले 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
*अभियुक्त के कब्जे से सट्टे में प्रयुक्त सट्टा पर्ची, 2225/-रु0 (दो हजार दो सौ पच्चीस रुपये) नगदी व अन्य सामग्री हुई बरामद*
*कोतवाली पटेलनगर*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में पटेलनगर पुलिस द्वारा दिनांक 09-10-2024 को चैकिंग/गश्त के दौरान महबूब कालोनी पटेलनगर देहरादून से सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते/जुए की खाई-बाडी करते हुए 01 अभियुक्त मौ0 अनीस पुत्र अब्दुल अजीज निवासी पार्षद वाली गली, ब्राहमणवाला, पटेलनगर, देहरादून उम्र-30 वर्ष को मय सट्टा पर्ची, गत्ता व 2225/- रु0 (दो हजार दो सौ पच्चीस रुपये) नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्व थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0 639/2024 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- मौ0 अनीस पुत्र अब्दुल अजीज निवासी पार्षद वाली गली ब्राहमणवाला, कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र-30 वर्ष ।
*बरामदगी:-*
1- सट्टा पर्ची, गत्ता
2-नगदी- 2225/- रु0 (दो हजार दो सौ पच्चीस रुपये)
*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 प्रमोद शाह, चौकी प्रभारी बाजार
2- कानि0 कवि शर्मा
3- कानि0 आशीष नैनवाल
