उत्तराखंडक्राइम

देहरादून छात्रा का हत्या आरोपी आदित्य तोमर गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून। क्राइम

उत्तराखंड रायपुर देहरादून

 राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में हरिद्वार के कनखल क्षेत्र स्थित जमालपुर निवासी छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने हत्यारोपी आदित्य तोमर को घेराबंदी कर देहरादून आईएसबीटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली है।

पूरा मामला एकतरफा प्यार से जोड़कर देखा जा रहा है। छात्रा की हॉस्टल के बाहर सरेआम हत्या से हड़कंप मच गया था और आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर तलाश तेज कर दी थी। पुलिस ने हत्या आरोपी आदित्य तोमर को घेराबंदी कर देहरादून आईएसबीटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद किया है। विदित हो कि छात्रा वंशिका बंसल (19 वर्ष), जो सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कॉलेज से डी-फार्मा कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *