उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

चोरी की स्कूटी के साथ 01 शातिर वाहन चोर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

*शातिर वाहन चोर आया दून पुलिस की गिरफ्त में*

*थाना रानीपोखरी*

दिनांक 05-10-2024 को वादी श्री भानुप्रताप पुत्र राम सिंह निवासी दोनाली रानीपोखरी ने थाना रानीपोखरी पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात अभियुक्त द्वारा हाट बाजार रानीपोखरी से उनकी स्कूटी संख्य़ा: यू0के0-07 -एवाई-3392 को चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रानीपोखरी पर तत्काल मु0अ0सं0 54/24 धारा 303(2) भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्ध के सम्बन्ध में सूचना एकत्रित की गयी, साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तत्रं को भी सक्रिय किया गया तथा दिनांक 06-10-2024 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त रविन्द्र शाह पुत्र हरेन्द्र शाह निवासी शान्तिनगर रानीपोखरी को चोरी की स्कूटी के साथ शांतिनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

*नाम पता अभियुक्त :-*
रविन्द्र शाह पुत्र हरेन्द्र शाह निवासी शान्तिनगर, रानीपोखरी, उम्र 35 वर्ष।

*बरामदगी:-*

स्कूटी संख्या: यू0के0-07- एवाई-3392 (बैगनी रंग)

*पुलिस टीम-*

1- उ०नि० रघुवीर कपरवाण,
2- हे०का० धीरेंद्र यादव
3- का० विजय कुमार
4- का० रवि कुमार
5- का० सुनित कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *