उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

जिलाधिकारी देहरादून ने पल्टन बाजार में हाईटेक सीसीटीवी कैमरों लगाने के लिए पुलिस विभाग को धनराशि जारी की

Spread the love

*सड़क से लेकर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य तक हर समस्या के निस्तारण हेतु ग्राउण्ड पर एक्शन*

*त्वरित कार्यवाहीः पल्टन बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु पुलिस विभाग को डीएम ने की 12 लाख की धनराशि निर्गत*

*प्रथम चरण में चिन्हित 15 स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे 22 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे*

*बाजार में व्यापारियों महिलाओं, आगन्तुकों की सुरक्षा की दृष्टिगत डीएम ने निरीक्षण के दौरान दिए थे सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश*

*देहरादून दिनांक 06 अक्टूबर 2024  जिलाधिकारी सविन बंसल ने पल्टन बाजार में व्यापारियों एवं महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टिगत व्यापारियों द्वारा लंबे समय से सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की जा रही थी जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

पुलिस विभाग से प्रस्ताव प्रस्तुत होते ही जिलाधिकारी ने रुपए 1205606 मात्र की धनराशि जारी कर दी है। इससे पूर्व महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पिंक बूथ स्थापित कर लिया गया है, डीएम ने अनटाइड फंड जारी की थी धनराशि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *