खोया हुआ मोबाईल फोन अल्पावधि मे खोजकर दून पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति के चेहरे पर लौटायी मुस्करहाट
देहरादून/डोईवाला। आज दिनांक: 03-10-2024 को कोतवाली डोईवाला पर एक बुजुर्ग व्यक्ति श्री प्रेमलाल पन्त पुत्र श्री नत्थीलाल पंत निवासी कोटी अठुरवाला जॉलीग्रांट कोतवाली डोईवाला उम्र 66 वर्ष द्वारा बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ डोईवाला बाजार मे अपने निजि कार्य/खरीदारी हेतु आये थे तथा उनकी पत्नी का MI कम्पनी का मोबाईल फोन (कीमत लगभग 18000/-) कहीं गुम हो गया है। मोबाइल खो जाने से बुजुर्ग दम्पत्ति काफी परेशान हो गया था।

जिनकी सहायता हेतु थाने पर नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा स्थानीय लोगो के सहयोग से मात्र 20-30 मिनट के भीतर ही उक्त गुम हुआ MI कम्पनी के मोबाईल फोन को खोजकर श्री प्रेमलाल पन्त के सपुर्द किया गया। डोईवाला पुलिस द्वारा तीव्रता से की गयी कार्यवाही पर श्री प्रेमलाल पन्त जी द्वारा भावुकता पूर्वक सराहना करते हुए देहरादून पुलिस का धन्यवाद किया गया।
दून पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की स्थानीय व्यक्तियों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई ।
*पुलिस टीम:-*
01-हे0का0 मुकेश रावत
02-कानि0 अरशद
