उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

यहां बुजुर्ग महिला पर लुटेरे ने चाकू से हमला कर सोने का गलोबंद लूटा

Spread the love

चंपावत । केदारथान गांव में 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला विशनी देवी खेत में काम कर रही थी, तभी एक अनजान व्यक्ति ने उसे चाकू मारकर सोने का गलोबंद लूट लिया। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र देवीधुरा ले जाया गया है।

घटना के बाद पुलिस की मदद से स्थानीय लोगों ने लुटेरे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया है। पता चला कि लुटेरे ने बुजुर्ग के पोते से पानी मांगा और देवीधुरा जाने का रास्ता पता किया, जिस पर 13 वर्षीय बच्चे ने उसे पानी पिलाकर देवीधुरा जाने वाला रास्ता बताया। 13 वर्षीय बच्चे को मालूम नहीं था कि जिसे वह अभी पानी पिला रहा है, वह थोड़ी दूर पर खेत में काम कर रही उसकी दादी पर चाकू से हमला कर गलोबंद लूट लेगा। वहीं, घटना के संबंध में स्थानीय ग्राम पंचायतों को भी सूचित किया गया है।

देवीधुरा चौकी प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि खेत में काम कर रही एक महिला पर लुटेरे ने चाकू से हमला कर सोने का गलोबंद लूट लिया है। मामले में परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपी की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब पीड़ित बुजुर्ग महिला के परिजन तहरीर देंगे, उसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *