उत्तराखंडक्राइम

देहरादून में दिनदहाड़े सिर फिरे ने चलाई गोली

Spread the love

क्राइम :- रायपुर देहरादून

देहरादून में दिनदहाड़े सिर फिरे ने चलाई गोली एक लड़की की हुई मौत से मचा हड़कंप ।

घटनाक्रम के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या ये एकतरफा प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत हुआ है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार की रहने वाली वंशिका जोकि सिदार्थ लॉ कॉलेज में फार्मेसी की छात्रा थी। वहीं गोली चलाने वाला युवक भी फार्मेसी का छात्र था जिसका नाम आदित्य बताया जा रहा है। शामली का रहने वाला था जोकि देहरादून के सुन्दरवाला में रहता था। बताया जा रहा है कि आदित्य नशे का आदि था और घटना को अंजाम देने से पहले लगातार युवती को कॉल कर रहा था। बताया जा रहा है कि शाम चार बजे लगभग युवक ने सिदार्थ कॉलेज के पास ही युवती को तमंचे से गोली मार दी औऱ फरार हो गया। जिसके बाद युवती को अस्पताल ले जाया गया जहाँ युवती की मौत हो गई। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां  गुरूवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ कालेज की डी-फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि छात्रा कॉलेज हॉस्टल के बाहर एक दुकान से समान खरीद रही थी,तभी उसके सहपाठी ने गोली मारदी। जिससे मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई है। मामले से क्षेत्र में सनसनी मच गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तालाश की जा रही है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मृतिका की पहचान वंशिका बंसल पुत्री अशोक बंसल निवासी कृष्णाननगर ज्वालापुर हरिद्वार के रूप में हुई। वंशिका देहरादून के सिद्धार्थ कॉलेज से डी फार्मा कर रही थी। और यहां दून में कालेज हास्टल में रहती थी। गुरुवार शाम अपनी सहेली ममता के साथ कालेज हास्टल के बाहर एक दुकान में समान खरीद रही थी। तभी सहपाठी आदित्य तोमर निवासी सुन्दरवाला रायपुर देहरादून अपनी बाइक पर वहां पहुंचा और छात्रा वंशिका को जबरन खींचकर बाइक पर बैठाने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *