उत्तराखंड

पॉलीथीन के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए घाटों पर लगाए जाएं साईन बोर्ड : रामेश्वर गौड़

Spread the love

हरिद्वार। पॉलीथीन पर प्रतिबंध के बावजूद भी धर्मनगरी में बेरोकटोक इस्तेमाल की जा रही है। बाहर से आने वाले यात्री श्रद्धालु भी गंगा घाटों पर पॉलीथीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। कांवड़ मेले के अलावा अन्य स्नान पर्वो पर भी हरकी पैड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर बड़े पैमाने पर पॉलीथीन का प्रयोग किया जा रहा है। एनजीटी के आदेशों का पालन भी नहीं हो पा रहा है। गंगा घाटों पर बाहर से आने वाले यात्री श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक भी प्रतिबंधित पॉलीथीन का प्रयोग कर रहे हैं। समाजसेवी रामेश्वर गौड़ ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि पॉलीथीन के प्रयोग को लेकर प्रशासन को जनचेतना अभियान चलाना चाहिए। गंगा घाटों व आसपास के क्षेत्रों में पॉलीथीन प्रतिबंध के साईन बोर्ड स्थापित किए जाएं।

जिससे बाहर से आने वाले यात्री श्रद्धालु पॉलीथीन का इस्तेमाल गंगा घाटों पर ना करें। उन्होंने कहा कि एनजीटी के आदेशों के बावजूद भी पॉलीथीन का प्रयोग गंगा किनारे पर ही किया जा रहा है। जनजागरूगता के अभाव में ऐसा हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की कि अधिक से अधिक जागरूकता की जानी चाहिए। विभिन्न चौराहों, सड़कों गंगा घाटों पर साईन बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही गंगा को स्वच्छ, निर्मल, अविरल रखने के भी साईन बोर्ड लगाए जाने चाहिए। नगर निगम के अधिकारियों को भी अपना उत्तरदायित्व निभाना होगा। कांवड़ मेले के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालु छोटी बड़ी पॉलीथीन, पन्नियों का इस्तेमाल गंगा घाटों पर ही करते हैं। जिसके चलते गंगा के प्रदूषण को भी बढ़ावा मिल रहा है। पॉलीथीन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हो। स्थानीय व्यापारियों को भी अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *