उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

वाहन चोरी की 02 अलग अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love

*अपराधियो पर नकेल कसती दून पुलिस*

*अलग-अलग थाना क्षेत्रो से चोरी की 02 मोटर साइकिलो के साथ 02 वाहन चोर आये दून पुलिस की गिरफ्त मे।*

*1- थाना क्लेमेंटटाउन*

*चोरी की मोटर साइकिल के साथ 01 अभियुक्त को घटना के 24 घंटे के अन्दर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दिनांक 01/10/24 को वादी मोहम्मद नावेद पुत्र अब्दुल कलाम निवासी टहा मदन, भगतपुर, जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश ने थाना क्लेमनटाउन पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा उनकी स्प्लेंडर मोटर साइकिल चोरी कर ली है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना क्लेमेनटाउन पर मु0अ0सं0- 116/2024 धारा 305(ए) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 02/10/2024 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 01 अभियुक्त मिथुन पुत्र ओमप्रकाश निवासी टांडा मानसिंह थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को आशा रोडी चेक पोस्ट के आगे से चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर ब्लैक कलर संख्या: यू0पी0-21-सीसी-4878 के साथ गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

मिथुन पुत्र ओमप्रकाश निवासी टांडा मानसिंह थाना बिहारीगढ़, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 24 वर्ष

*बरामदगी:-*

स्प्लेंडर ब्लैक कलर संख्या: यू0पी0-21-सीसी-4878

*2- थाना रायवाला*

*चोरी की 01 मोटर साइकिल के साथ 01 अभियुक्त को रायवाला पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

दिनॉक 23/09/2024 को सुनील यादव पुत्र जोगेंद्र यादव निवासी भल्ला फार्म नं0 8 श्यामपुर ऋषिकेश, जनपद देहरादून द्वारा थाना रायवाला आकर सूचना दी की तीन पानी पुलिया के नीचे नेपाली फार्म के पास से उनकी मोटर साइकिल संख्या: यूके-14-एल-5356 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0: 197/24 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान गौहरी माफी की कच्ची सड़क के पास से अभियुक्त अमित पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम बहादुरपुर सैनी, थाना बहादराबाद, जिला हरिद्वार को चोरी की मोटर साइकिल संख्या: यूके-14-एल-5356 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिये उसके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

*नाम पता अभियुक्त:-*

अमित पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम बहादुरपुर सैनी, थाना बहादराबाद, जिला हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष

*बरामदगी:-*

मोटर साइकिल संख्या: यूके-14-एल-5356

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *