पुलिस लाइन देहरादून में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के लिये किया गया विदाई समारोह का आयोजन
*पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को शाल एंव स्मृति चिह्म देकर दी भावभीनी विदाई ।*
*विदाई समारोह*
आज दिनांक 30-09-2024 को पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह सितम्बर 2024 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कार्मिकों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।

*सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारीगणों का विवरण निम्नवत हैः-*
*(1)- उ0नि0ना0पु0 श्री नन्द लाल,* सेवाकाल 36 वर्ष, 07 माह 15 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद सहारनपुर, हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी गढवाल तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
*(2)- अ0उ0नि0ना0पु0 श्री बलवन्त सिंह,* सेवाकाल 36 वर्ष, 07 माह 15 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद उत्तरकाशी, सीबीसीआईडी, पौडी गढवाल तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
*(3)- अ0उ0नि0स0पु0 श्री कैलाश चन्द्र,* सेवाकाल 40 वर्ष, 04 माह 11 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद टिहरी गढवाल, चमोली, तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
*(4)- अ0उ0नि0स0पु0 श्री रविन्द्र सिंह,* सेवाकाल 40 वर्ष, 10 माह 10 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी गढवाल, उत्तरकाशी, चमोली, तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
*(5)- अ0उ0नि0एलआईयू श्री बालकृष्ण मिश्रा,* सेवाकाल 41 वर्ष, 03 माह 29 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी गढवाल, लखनऊ, एएसआईओ स्टाफ उत्तरकाशी, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
*(6)- मुख्य आरक्षी 112 स0पु0 श्री केशर सिंह कैंतुरा,* सेवाकाल 22 वर्ष, 11 माह 20 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद टिहरी, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
*(7)- मुख्य आरक्षी तकनीकी श्री माधोराम,* सेवाकाल 29 वर्ष, 10 माह 16 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा पीएमटी सीतापुर, पीएमटी आगरा, चमोली तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
*(8)- मुख्य आरक्षी 286 ना0पु0 श्री संदीप सिंह चौहान,* सेवाकाल 22 वर्ष, 11 माह 20 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी गढवाल, टिहरी गढवाल तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
