उत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

ऋषिकेश स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ढालवाला द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया

Spread the love

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ढालवाला द्वारा ग्यारवें दिन स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता थीम के तहत सूखे कूड़े को लेकर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

प्रशासक देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में तथा अधिशासी अधिकारी मुनिकीरेती तनवीर सिंह मारवाह के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने स्थानीय दुकानदारों, जानकी झूला के रेहड़ी, फड़ विक्रेताओं के साथ गंगा घाटों यथा शत्रुघ्न घाट, ओंकारानंद घाट, खाराश्रोत घाट, पूर्णानंद घाट में सूखे कूड़े को लेकर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान 01 कुंतल सूखा कूड़ा एकत्र कर खाराश्रोत अपशिष्ट केंद्र भेजा गया। सफाई निरीक्षक ने गंगा व घाटों को साफ रखने की सभी से अपील की।

जागरूकता रैली में अवर अभियंता नरेश कुमार, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक राजू, बाबू सिंह, स्वच्छ सर्वेक्षण सदस्य प्रज्जवल शर्मा, मनीष भट्ट, जानकी झूला रेहड़ी यूनियन के अध्यक्ष धर्मेंद्र, सचिव जितेंद्र यादव और बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदार, रेहड़ी, फड़ विक्रेता व पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *