मार्च 2022 छुट्टी से हो रही है मार्च की शुरुआत, इस महीने इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल
फरवरी की तरह मार्च महीने में स्कूल काफी दिन बंद रहेंगे। इसकी वजह ये है कि मार्च में कई प्रमुख त्यौहार पड़ रहे हैं जैसे कि महाशिवरात्रि और होली। हालांकि जहाँ फरवरी का महीना 28 दिन का था वहीं मार्च महीने में 31 दिन पड़ रहे हैं। आइये आपको बताते हैं कि इस महीने कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे।
इस महीने की शुरुआत ही स्कूलों में छुट्टियों से हो रही है। इस महीने महाशिवरात्रि और होली जैसे प्रमुख त्यौहार पड़ रहे हैं। जिसके चलते इस महीने भी स्कूलों में खूब छुट्टियाँ होंगी। होली के त्यौहार पर ही तकरीबन चार दिन की छु्टियाँ पड़ रही हैं। 31 दिन के इस महीने में 10 दिन स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 21 दिन ही पढ़ाई होगी बाकी 10 दिन बंद रहेंगे। आपको बता दें कि होली के मौके पर स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में चार दिन की छुट्टी रहेगी। यूपी सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से वर्ष 2022 के लिए कैलेंडर में होली के दौरान अवकाश का जिक्र है। आपको बता दें कि इसके पहले फरवरी में स्कूलों में मात्र 15 दिन ही पढ़ाई हुई, बाकी दिन छुट्टी रही।
