उत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

देहरादून सेंट जोसेफ एकेडमी की भूमि वापिस नहीं लेगी सरकार, साथ ही नवीनीकरण पर नियमानुसार कार्यवाही के दिए आदेश

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने निर्णय लिया है कि सेंट जोसेफ एकेडमी से लीज खत्म होने के बाद भी भूमि वापस नहीं ली जाएगी। इस भूमि का उपयोग स्कूल प्रशासन पार्किंग के लिए करेगा। जिससे अभिभावकों को सड़कों पर वाहन खड़ा नहीं करना पड़ेगा। साथ ही शहर वासियों को जाम से भी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सेंट जोसेफ एकेडमी, देहरादून के भूमि एवं पार्किंग प्रकरण पर सचिव आवास, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा एमडीडीए के साथ सचिवालय में बैठक की | बैठक में निर्णय लिया गया है कि सेंट जोसेफ एकेडमी से भूमि वापस नहीं ली जाएगी ।

इसके साथ ही मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि सेंट जोसेफ अकादमी द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था विद्यालय परिसर के भीतर ही की जाएगी, ताकि मुख्य सड़क पर आमजन को ट्रैफिक की समस्या का सामना ना करना पड़े |

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आवास विभाग को सेंट जोसेफ एकेडमी के लीज नवीनीकरण ( Renewal ) पर नियमानुसार कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *