उत्तराखंड में बिजली विभाग का छापेमारी अभियान शुरू
एसडीओ अश्वनी कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग का ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान, बिजली चोरी पकड़ने के साथ लाखों की वसूली, हरर्बटपुर और सहसपुर में चलाया छापेमारी अभियान
देहरादून।
उत्तराखंड में बिजली विभाग का छापेमारी अभियान शुरू हो रखा है। बड़े बकायेदारों के साथ ही छोटे-बड़े बकायेदारों के साथ बिजली चारों पर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में देहरादून जनपद के हरर्बटपुर और सहसपुर में छापेमारी अभियान चलाया गया। एसडीओ अश्वनी कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया है। इस अभियान में बिजली चोरी पकड़ने के साथ लाखों की वसूली भी की गई।
एसडीओ अश्वनी कुमार ने बताया कि बार-बार चेतावनी देने के बाद भी जिन लोगों ने अभी तक लंबे समय से बिजली का बकाया बिल नहीं भरा है उनके कनेक्शन काटने के साथ ही वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा हरर्बटपुर और सहसपुर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कई लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। इसके साथ ही बकायेदारों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
