सुना आपने उत्तराखंड कांग्रेस का चुनावी थीम सॉन्ग , कांग्रेसियो ने क्यों कहा तीन तिगाडा काम बिगाड़ा , उत्तराखंड में नहीं आएगी भाजपा दोबारा
दिल्ली मुख्यालय में उत्तराखंड कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज थीम सौंग लॉंच किया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र रावत, पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मौजूद थे। थीम सौंग जारी होने के दौरान तकनीकी खराबी आ गई और करीब चार मिनट तक आवाज संबंधी गड़बड़ी रही। इस दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जोरदार हमले किए।
प्रेस वार्ता में हरीश रावत ने कहा कि ये गीत परिवार्तन का आह्वान करता है। परिवर्तन सत्ता के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र के लिए चाहते हैं। जिस प्रकार विकास की अवधारणा ध्वस्त हुई, उत्तराखंड सर्वाधिक पीड़ित है। केंद्र सरकार ने भी उसे माना है।
