अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
*अभियुक्त के कब्जे से 14.14 ग्राम स्मैक व घटना मे प्रयुक्त स्कूटी हुई बरामद*
*कोतवाली पटेलनगर*
नशा तस्करों के विरुद्ध देहरादून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दून मेडिकल काँलेज के पीछे खाली प्लाट से 01 अभियुक्त मो० महफूज पुत्र दिलदार अहमद निवासी मुकिमपुर जमाल उर्फ इनामपुरा मंडावर, जनपद बिजनौर, उम्र-26 वर्ष को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 14.14 ग्राम स्मैक व घटना मे प्रयुक्त वाहन सं0 UK07 DL-3395 (स्कूटी सफेद रंग) बरामद किया गया।
अभियुक्त के विरुद्व थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0-598/2024 धारा 8/21/68 NDPS Act मे अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसे मा० न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
*नाम पता अभियुक्त :-*
मोहम्मद महफूज पुत्र दिलदार अहमद निवासी मुकिमपुर जमाल उर्फ इनामपुरा मंडावर, जनपद बिदनौर, उम्र-26 वर्ष
*बरामद माल :-*
1-स्मैक कुल 14.14 ग्राम
2- वाहन सं0 UK07 DL-3395 (स्कूटी सफेद रंग)
*पुलिस टीम :-*
1-उ0नि0 प्रमोद शाह, चौकी प्रभारी बाजार
2- कानि0 राहुल धारीवाल
3- कानि0 राजदीप मलिक
4-कानि0 सूर्यप्रकाश
