उत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

एसडीआरएफ वाहिनी, जौलीग्रांट में उपनिरीक्षक भर्ती का आयोजन: सत्रहवां दिन संपन्न

Spread the love

देहरादून, 20 सितंबर 2024: अर्पण यदुवंशी, सेनानायक एसडीआरएफ की देखरेख और निर्देशों के तहत एसडीआरएफ बटालियन, जौलीग्रांट में उत्तराखंड पुलिस में उपनिरीक्षक पदों के लिए शारीरिक नापजोख एवं दक्षता परीक्षा का सत्रहवां दिन संपन्न हुआ।

आज एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जौलीग्रांट में आयोजित शारीरिक नापजोख परीक्षा में कुल 317 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। उपस्थित अभ्यर्थियों में से 166 अभ्यर्थी शारीरिक नापजोख और दक्षता परीक्षा में सफल रहे ।

24 सितंबर 2024 तक प्रत्येक दिन रविवार को छोड़कर दोपहर 12:30 बजे से 01:30 बजे के बीच 05 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आम जनता से अपील है कि दोपहर दोपहर 12:30 बजे से 01:30 बजे के बीच जॉलीग्रांट एयरपोर्ट आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। दोपहर 12:30 बजे से 01:30 बजे के बीच अभ्यर्थियों की दौड़ के दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के लिए देहरादून-डोईवाला-भानियावाला-जॉलीग्रांट मार्ग (मुख्य सड़क मार्ग) या थानों-PNB तिराहा भानियावाला-जॉलीग्रांट एयरपोर्ट मार्ग का प्रयोग किया जा सकता है।
*छूटे अभ्यर्थियों हेतु अपडेट*

सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी ने बताया कि शारारिक नापजोख/दक्षता परीक्षा में ऐसे अनुपस्थित अभ्यर्थी जो आयोग द्वारा आवंटित तिथि को अन्य कोई परीक्षा, चोट, दुर्घटना या अन्य कारणों से शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित नही हो पाए, उनके लिए रोल नम्बर के अनुसार निम्न तिथियां निर्धारित की गई है:-
1. रोल नम्बर- 440415 से 445314 तक दिनाँक 24.09.2024 को।
2. रोल नम्बर- 445315 से 491661 तक दिनाँक 25.09.2024 को।
3. रोल नम्बर- 491662 से 498460 तक दिनाँक 26.09.2024 को।

पूर्व में अनुपस्थित अभ्यर्थी उपरोक्त तिथियों के अनुसार भर्ती केंद्र, SDRF जौलीग्रांट में पूर्व में अनुपस्थित होने के कारण (संबंधित दस्तावेज) सहित शारीरिक नापजोख/ दक्षता परीक्षा में प्रतिभाग कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *