उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

जनपद-बागेश्वर- बेजुबान के रक्षक बने SDRF जवान, सरयू नदी के बीच टापू पर फंसी गाय का SDRF ने किया रेस्क्यू

Spread the love

बागेश्वर । आज दिनांक 18 सितम्बर 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, बागेश्वर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि आरे नामक स्थान पर नदी के बीच में एक गाय फंसी हुई है जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर कपकोट से उपनिरीक्षक श्री राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए FIRE सर्विस तथा जिला पुलिस के संयुक्त प्रयास से उफनती नदी से गाय को सकुशल नदी के बीच से निकालकर सड़क मार्ग तक लाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *