उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

डोईवाला व्यापारियो द्वारा खोया पर्स डोईवाला पुलिस के सपुर्द कर मालिक को वापस कर दिया ईमानदारी का परिचय

Spread the love

कोतवाली डोईवाला,देहरादून पुलिस

देहरादून/डोईवाला ।  दिनांक 15.09.2024 को कस्बा चौक डोईवाला के व्यापारी श्री विनय जिन्दल व श्री ईश्वर चन्द को चाँदमारी तिराहा, डोईवाला के पास एक पर्स सडक पर मिला। उक्त दोनो व्यापारियो द्वारा उक्त पर्स को तुरन्त कोतवाली डोईवाला पुलिस के सपुर्द किया, उक्त पर्स मे नगद 950/-रूपये तथा आर्मी आईडी कार्ड/एटीएम कार्ड/पैन कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे, उपलब्ध आईडी का अवलोकन कर डोईवाला पुलिस द्वारा पर्स के मालिक श्री मदनलाल (भारतीय सेना से सेवानिवृत) निवासी माजरीग्रान्ट थाना डोईवाला देहरादून को फोन द्वारा सम्पर्क कर थाने पर बुलाया गया। डोईवाला पुलिस द्वारा उक्त पर्स को व्यापारी श्री विनय जिन्दल व श्री ईश्वर चन्द के द्वारा श्री मदनलाल के सपुर्द कराया गया,जिसपर मदनलाल उपरोक्त द्वारा उक्त दोनो व्यापरियो एवं डोईवाला पुलिस को धन्यवाद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *