उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

चोरी की घटना में वांछित 5000/- का ईनामी अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त को पुलिस द्वारा रायपुर क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार

Spread the love

*अभियुक्त द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ कोतवाली क्षेत्र में दुकान का शटर तोड़कर दिया था चोरी की घटना को अंजाम*

*पूर्व में पुलिस द्वारा अभियुक्त के साथी को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल*

*घटना के बाद से ही अभियुक्त लगातार चल रहा था फरार, अभियुक्त पर एसएसपी देहरादून द्वारा 5000/- ₹ का ईनाम किया गया था घोषित*

*कोतवाली नगर*

वर्तमान में वांछित/ ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संपूर्ण राज्य में चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने थानों पर टीमें गठित कर इनामी/ वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कोतवाली नगर क्षेत्र में एक बंद दुकान का शटर तोड़कर हुई चोरी की घटना के संबंध में कोतवली नगर पर पंजीकृत मु०अ०सं०- 09/2024 धारा- 380/457/ 411/34 IPC, जिसमे पुलिस टीम द्वारा घटना के अगले ही दिन घटना में शामिल एक अभियुक्त अश्वनी पुत्र जयप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, उक्त अभियोग में वांछित एक अन्य अभियुक्त ईश्वर सिंह उर्फ माधव, जो घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था तथा अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उस पर 5000/- रू0 का इनाम घोषित किया गया था, अभियुक्त की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर के माध्यम से जानकारी एकत्रित की गई तथा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी की गई नगदी बरामद की गई। अभियुक्त को मा० न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

*नाम पता अभियुक्त :-*

ईश्वर सिंह उर्फ माधव पुत्र अमरीक सिंह निवासी छबीलबाग, थाना कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 22 वर्ष।

*बरामदगी*

2200/- ₹ नगद (घटना में चोरी किये गए)

*पुलिस टीम :-*

1- उ०नि० साहिल वशिष्ठ
2- का० संदीप कुमार
3- का० लक्ष्मण सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *