उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग बाल कृष्ण गोयल ने राजकीय संप्रेषण गृह तथा राजकीय विशेष गृह का निरक्षण किया

Spread the love

हरिद्वार । स्पेशल मॉनिटर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग बाल कृष्ण गोयल ने राजकीय संप्रेषण गृह तथा राजकीय विशेष गृह का निरक्षण किया।
उन्होंने निरिक्षण के दौरान निर्देश दिए कि नाबालिक बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, भेदभाव या मानव अधिकारों का उल्लंघन किसी भी दशा मे न हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों कि सुरक्षा और सभी प्रकार के अधिकारों कि रक्षा हो, बच्चों को किसी भी प्रकार कि हिंसा, शोषण या अमानवीय स्थिति का सामना ना करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों को उचित स्वास्थ्य सुविधा, मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं, और समुचित पोषणयुक्त भोजन मिले। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों को उचित शिक्षा मिले, सुधारात्मक कार्य की दिशा मे कार्य किए जाएं। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के साथ सम्मान जनक और मानवीय व्यवहार बना रहे।
उन्होंने निरिक्षण के दौरान बच्चों का स्वास्थ्य परिक्षण एवं रिपोर्ट्स, फर्स्ट ऐड, भोजन की गुणवात्ता, शिक्षा, बच्चों की दिनचर्या आदि के बारे मे विस्तार से जानकारी ली।
इस दौरान जिला प्रोबशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा, सुप्रीटेंडेंट अजय दीक्षित आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *