उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

विगत 01 वर्ष से फरार चल रहा 5000/- रु0 का इनामी अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में

Spread the love

*वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही के दिये है निर्देश*

*थाना रायवाला*

ईनामी / वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को ईनामी/ वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु अपने अपने थानों में टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

उक्त निर्देशो के क्रम में थाना रायवाला पर दिनाँक 26/07/2023 को पंजीकृत मु0अ0सं0 153/23 धारा 406 भादवि, जिसमे अभियोग में नामजद अभियुक्त मोहन उर्फ मोनू पुत्र बालेश्वर निवासी ग्राम डोसनी थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र – 36 वर्ष, जो मुकदमा उपरोक्त में वादी सुमेर सिंह के वाहन को उनसे माँग कर ले गया था तथा उसके द्वारा उक्त वाहन को वादी को वापस नहीं किया गया था, जिसमे अभियुक्त मुकदमा पंजीकृत होने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था तथा उसकी गिरफ्तारी हेतु पूर्व में माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया हैं, पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उसके घर पर दबिश दी गयी पर अभियुक्त के विगत 08- 09 वर्षों से अपने घर से भी फरार होने की जानकारी मिली, अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त पर 5000/- ₹ का ईनाम घोषित किया गया था, अभियुक्त के संबंध में जानकारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार सर्विलांस तथा मुखबिर के माध्यम जानकारी एकत्रित की जा रही थी, इसी बीच आज दिनांक 16/09/24 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मोहन उर्फ मोनू को रायवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 01 सदिग्ध स्कूटी सँ०- UK08AY-9655 ज्यूपीटर बरामद की गई, जिसके कागजात अभियुक्त के पास उपलब्ध नहीं थे। स्कूटी उपरोक्त को एमवी एक्ट के अन्तर्गत चालान कर सीज किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*:-
1- मोनू उर्फ मोहन निवासी ग्राम डोसनी थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र0- 36 वर्ष ।

*पुलिस टीम*
1- अ0उ0नि0 अरुण कुमार
2- कानि0 अमित सैनी
3 – कानि0 जसवीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *