वाहन चोरी की 02 अलग- अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया अनावरण
*घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
*अभियुक्तो के कब्जे से चोरी की 02 स्कूटिया हुई बरामद*
*कोतवाली पटेलनगर*
दिनांक 09/09/2024 को थाना पटेलनगर पर वादी गणो द्वारा अपनी-अपनी स्कूटी एक्टिवा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी होने के सम्बन्ध मे लिखित प्रार्थना पत्र दाखिल किये गए, जिस पर तत्काल थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 562/2024 धारा 303(2) BNS, मु0अ0सं0- 563/2024 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वाहन चोरी की घटनाओं के दृष्टिगत घटनाओं के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गयी, पुलिस टीम द्वारा पीड़ित व्यक्तियो से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुऐ घटनास्थल व आने जाने वाले मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया, दिनांक 09/09/24 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना के शामिल 02 अभियुक्तों 1- रोहित क्षेत्री पुत्र श्री भगत बहादुर क्षेत्री 2- शुभम मलहोत्रा पुत्र धर्म सिंह को सॉलिटेयर हाइट अपार्टमेंट के पास खाली ग्रांउड पटेलनगर से चोरी की 02 स्कूटियो के साथ गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त-*
1- रोहित क्षेत्री पुत्र श्री भगत बहादुर क्षेत्री नि0 – शुभम कालिका विहार निकट दुर्गा मंदिर कार्गी चौक, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 24 वर्ष।
2- शुभम मलहोत्रा पुत्र धर्म सिंह नि0 ग्राम फतेपुर पेलियो नया बांस थाना बिहारीगढ, जिला सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र-19 वर्ष।
*अभियुक्तगणो से बरामदगी का विवरणः—*
1- वाहन संख्या- UK 07 BU 5202 स्कूटी एक्टिवा
2- वाहन संख्या- UK 07 DS 0421 स्कूटी एक्टिवा
*पुलिस टीमः—*
1- उ0नि0 प्रमोद शाह, चौकी प्रभारी बाजार
2- उ0नि0 ओमवीर सिह
3- उ0नि0 महावीर सिह
4- कानि0 राजदीप मलिक
5- कानि0 सूर्यप्रकाश
