दून में यहां शराब की दुकान का विरोध कर रही महिलाओ को सांसद त्रिवेन्द्र का मिला समर्थन
सासंद त्रिवेन्द्र रावत ने जिलाधिकारी को फोन पर दिया उक्त शराब की दुकान बन्द करने को कहा,
जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार, जिला आबकारी अधिकारी और आबकारी इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे।
देहरादून । बालावाला क्षेत्र में डिपार्टमेंट स्टोर को बंद करवाने को लेकर कई दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे सामाजिक एकता संगठन के लोगो का एक दल ने आज अपनी मांग को लेकर हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की ओर उक्त डिपार्टमेंट स्टोर को बंद करवाने की गुहार लगाई, जिसका सासंद श्री त्रिवेन्द्र रावत ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी देहरादून को फोन कर उक्त डिपार्टमेंटल स्टोर जिसमें वाइन शॉप भी है उसको तुरंत बंद करने के लिए जिलाधिकारी को कहा और साथ ही इसके बाद उन्होंने आबकारी कमिश्नर श्री हरिश्चंद्र सेमवाल को फोन कर कहा कि मेरे क्षेत्र में कोई भी शराब वाला डिपार्टमेंट स्टोर ना खुले तत्काल इस लाइसेंस की मंजूरी को रोका जाए उसके पश्चात आज जिलाधिकारी महोदय ने तुरंत तहसीलदार, जिला आबकारी अधिकारी , और आबकारी इंस्पेक्टर को मौके पर भेजा और लोगों को लिखित आश्वासन दिया कि हम इस लाइसेंस की स्वीकृति को रोकने के लिए अपने उच्च अधिकारियों को भेज रहे हैं ।
सामाजिक एकता संगठन के सदस्यों ने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जी का धन्यवाद ज्ञापित किया और समस्त मातृशक्ति का जिनके अथक प्रयासों से यह डिपार्टमेंटल स्टोर जिसमें वाइन शॉप है इसकी लाइसेंस की स्वीकृति ही निरस्त होने वाली हे उनका हौसला अफजाई करते हुए धन्यवाद प्रकट किया।
प्रतिनिधि मंडल में ये सदस्य शामिल रहे।
1आनंद प्रकाश 2खेमराज उनियाल 3विजय भारती 4रेनू चौहान 5नवीन रावत 6उषा बिष्ट 7प्रभा गुसाई 8रोशनी चौहान 9वसुन्धरा बमराडा10पूजा शर्मा 11आशा खत्री 12 पम्मी चंद्र 13अरुण रावत 14स्मृति बिष्ट 15नीतू आदि ।
