उत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनमनोरंजनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

कल 30 अगस्त 2024 को रिलीज हो रही है फ़िल्म “मीठी” मां कु आशीर्वाद

Spread the love

मिलेट्स के अघोषित ब्रांड एम्बेसडर बने वैभव गोयल

– उत्तराखंडी व्यंजनों को प्रोत्साहित करने का बीड़ा उठाया

– उत्तराखंडी फिल्म मीठी, मां कु आशीर्वाद से की अनूठी पहल

देहरादून। उत्तराखंडी व्यंजनों पर आधारित फिल्म मीठी, मां कु आशीर्वाद 30 अगस्त से प्रदेश के पांच सिनेगा हाल में शुरू हो रही है। इस फिल्म में एक पहाड़ी लड़की के संघर्ष की कहानी है। इसमें सभी उत्तराखंडी व्यंजनों को प्रमुखता दी गयी है। सरकार भी मिलेट्स को प्रोत्साहन दे रही है तो इस मायने में बिना सरकारी घोषणा के ही मिलेट्स के अघोषित ब्रांड एम्बेसडर बन गये है फिल्म के निर्माता-निर्देशक वैभव गोयल। वैभव के मुताबिक यह उत्तराखंड की अब तक की सबसे अधिक बजट की फिल्म है। उनके मुताबिक अब तक उत्तराखंडी फिल्म के प्रचार-प्रसार की कमी होती थी, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को खूब प्रचार-प्रसार किया है। वैभव मूल रूप से रुड़की के रहने वाले हैं। उन्हांने रुड़की, उत्तरकाशी और देहरादून से शिक्षा हासिल की। इसके बाद एनीमेशन में कोर्स किया। उन्होंने कई एनीमेशन फिल्में बनाई हैं, लेकिन सतरंगी परदे पर यह उनकी पहली फिल्म होगी। उनके मुताबिक फिल्म के दोनों गाने जो कि इंडियन आइडल फेम पवनदीप राजन और विवेक नौटियाल ने गाये हैं। ये दोनों गाने भी उत्तराखंडी व्यंजन पर फिल्माए गये हैं। उन्होंने फिल्म में 150 से अधिक स्थानीय कलाकारों को ही मौका दिया है। फिल्म को सुदूर गांव के लोग भी देख सकें, इसलिए मोबाइल थियेटर व ओटीटी भी लांच किया है। उन्होंने दर्शकों से अपील की है कि इस फिल्म को जरूर देखें। अपना प्यार व सपोर्ट दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *