जिलाधिकारी देहरादून ने विकासखण्ड रायपुर अन्तर्गत मालदेवता, सेरकी गांव तथा सिरलवालगढ में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया
देहरादून। दिनांक 22 अगस्त 2024 को गत रात्रि को जनपद के विकासखण्ड रायपुर अन्तर्गत मालदेवता, सेरकी गांव तथा सिरलवालगढ में अतिवृष्टि से हुई क्षति की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सोनिका आज प्रातः ही प्रभावित क्षेत्र मालदेवता एवं सेरकी गावं पंहुची जहां उन्होंने अतिवृष्टि से हुई क्षति का मुआवना करते हुए उपस्थित ग्रामीण से उनका हॉलचाल जाना।

साथ ही ग्रामीणों एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ मौका मुआवना करते हुए गांव के उपरी छोर पंहुचे जहां पर सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित चैकडॉम पंहुचे। उक्त स्थल से वर्षा के पानी का तेज बहाव के साथ मलबा लेकर सड़क एवं ह्यूम पाईप लाईन को क्षतिग्रस्त पंहुचाते हुए मुख्य मार्ग तक पंहुचे। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार को निर्देशित किया कि क्षति का मुआवना करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे, जबकि सिंचाई विभाग एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

कि सड़क से मलबे की सफाई करते हुए पानी की निकासी करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कड़ी निर्देश देते हुए कहा कि आबादी क्षेत्र में पानी एवं मलबे से नुकसान न हो इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करेंगे। वहीं प्रभावित क्षेत्र में संभावित वर्षा को लेकर तहसीलदार सदर को निर्देशित किया कि मौके पर निगरानी बनाये रखेंगे तथा सम्ब्न्धित कार्मिक को तैनात करेंगे।

मालदेवता प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी सेरकी गांव पंहुची जहां उन्होने अतिवृष्टि से हुई क्षति का जायजा लेते हुए जहां उन्होंने अतिवृष्टि से हुई क्षति का जायजा लेते हुए, गांव के उपरी छोर पर पंहुची जहां पर से वर्षा के पानी से हुए नुकसान का निरीक्षण करते हुए सरेकी गावं पंहुचकर अतिवृष्टि से घरों में घुसे मलबा का अवलोकन करते हुए प्रभावित परिवारों का हॉलचाल जाना।



निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई संजय राज, अधि.अभि.सिंचाई दिनेश उनियाल, तहसीलदार सदर विवेक राजौरी, सहित लोनिवि, सिंचाई एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
