उत्तराखंड

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों को सुरक्षित लाये सरकार – राजीव महिर्षि

Spread the love

*यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों को सुरक्षित लाये सरकार – राजीव महिर्षि*

देहरादून । कांग्रेस ने युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों व अन्य व्यक्तियों की वापसी को लेकर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों पर लेटलतीफी का आरोप लगाया है। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महिर्ष ने कहा यूरोपीय देश की धरती से तीसरे विश्व युद्ध की भूमिका बन रही है। रूस और यूक्रेन में युद्ध के हालात अचानक नहीं हुए है, लंबे समय से ऐसी स्थितियां बन रही थीं। पिछले कुछ हफ्तों से तो स्पष्ट लग रहा था कि युद्ध होगा। ऐसी स्थिति में भारतीय नागरिकों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाना, केंद्र सरकार का पहला दायित्य था। उत्तरखंड के भी तमाम छात्र वहां अध्ययन करने गए हैं, वह भी फंसे हैं। उनके मां-बाप और प्रत्येक देशवासी बहुत चिंतित है। वहां छात्र बहुत दिक्कत में हैं। केंद्र सरकार ही बातचीत कर वहां फंसे छात्रों को निकाल सकती है।

कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महिर्षि ने कहा राज्य के व्यक्तियों की वापसी को लेकर सरकार ने अभी तक कोई तैयारी नहीं की है। सरकार का उद्देश्य अपने हितों की रक्षा करना है। जनता की उपेक्षा की जा रही है। सरकार को अब तक नहीं पता कि कितने व्यक्ति यूक्रेन में फंसे हैं। यह स्थिति 24 घंटे के भीतर साफ हो जानी चाहिए थी। केंद्र सरकार को अब चाहिए कि जल्द से जल्द सभी भारतीयों को वहां से सुरक्षित वापस लाया जाए। संकट की इस घड़ी में कांग्रेस सभी परिजनों के साथ खड़ी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *