उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

जनपद टिहरी-घुत्तू गांव में मलवा आने पर एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

Spread the love

टिहरी गढ़वाल। आज दिनांक 21 अगस्त 2024 को आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गयी कि घुत्तू गांव में एक घर पर मलवा आ गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट घनसाली से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक विजेन्द्र कुड़ियाल के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।

अत्यधिक वर्षा होने के कारण घत्तू मार्ग जगह-जगह बंद था, जिसे जेसीबी द्वारा खोला गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तहसीलदार महोदय के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया जिसमे 05 गोशाला व 05 मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *