उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

जनपद टिहरी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मौका

Spread the love

टिहरी गढ़वाल। ब्लॉक मिशन मैनेजर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन नरेंद्रनगर सौरभ निर्मोही ने जानकारी दी हुए बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सगंध पौधा केन्द्र (कैप) सेलाकुई देहरादून के माध्यम से मनरेगा कन्वर्जेस के द्वारा ग्राम पंचायत बनाली नरेंद्रनगर में वर्ष वर्ष 2024-25 में 5 हेक्टेयर (250 नाली) भूमि में लेमन ग्रास एवं 40 नाली भूमि में कैफेमा प्रजाति का भंगजीरा की खेती की जा रही है। इसमें कुल 06 स्वयं सहायता समूह की 45 महिलाओं को स्वरोजगार मिल रहा है। साथ ही इस वर्ष सगंध पौध केन्द्र द्वारा वर्ष 02 वर्ष पुराने पंजीकृत लेमन ग्रास के किसानों से भी लगभग 1.50 लाख पौधों का क्रय किया गया है, जिससे समूहों की महिलाओं को एक लाख रुपए का लाभ मिला है। आने वाले समय में 250 नाली भूमि में लेमन ग्रास ऑयल निकालने हेतु तैयार है, जिसमें 1.5 क्विंटल तैल निकलने की सम्भावना है।

उन्होंने बताया कि कैप संस्थान से जनपद प्रभारी सुनील सिंह बर्त्वाल एवं एनआरएलएम से ब्लॉक मिशन प्रबंधक सौरभ कुमार निर्मोही द्वारा लेमन ग्रास एवं भंगजीरा की खेती का स्थलीय निरीक्षण कर कृषकों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का आर.एफ. सी.आई.एफ. एवं सी.सी.एल. की लिमिट बनाई गई है, जिसका उपयोग कैप संस्थान द्वारा 75 प्रतिशत अनुदान राशि में प्राप्त ऑयल निकालने की मशीन स्थापना में लगाया गया है। कैप संस्थान द्वारा विकसित भंगजीरा की नई प्रजाति “कैफेमा” की भी खेती 80 नाली जमीन में की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस मौके पर सरिता कोठियाल, सुशीला कण्डारी, सोनी, रजनी, अंशु, बल्लीनाथ, ममता इत्यादि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *