उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

बरेली में कांवड़ यात्रा के विरोध में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय, मौके पर पहुंची पुलिस

Spread the love

उत्तर प्रदेश बरेली : इस बार की सावन में कांवड़ यात्रा भी अपने अंतिम पड़ाव पर है. लगभग पूरे महीने शांति से चलने वाली इस यात्रा में कहीं भी विवाद की बड़ी खबरें सामने नहीं आई हैं. लेकिन अब उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कांवड़ यात्रा के विरोध की जानकारी मिल रही है. बताया जा रहा है बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र में आने वाले जोगी नवादा में मुस्लिम समुदाय ने कांवड़ यात्रा निकालने का विरोध किया है.।

 

सोमवार को यहां बड़ी संख्या में मुस्लिम उसी सड़क पर जमा होने लगे जहां से कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है. मुस्लिम समुदाय का आरोप है कि बिना परमिशन के ही कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है. तनाव की स्थिति देख भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था को बनाए रखने के प्रयास कर रही है.

पिछले साल यहीं पर हुआ था जमकर विवाद
बता दें कि बरेली जिले के जोगी-नवादा क्षेत्र में पिछले साल भी कांवड़ यात्रा के दौरान काफी बवाल देखने को मिला था. पिछले साल जब यहां से कांवड़ यात्रा निकाली जा रही थी तो मुस्लिम समुदाय ने इसका विरोध किया था. मुस्लिम समुदाय ने पिछले साल विरोध के दौरान कहा था कि नई परंपरा डाली जा रही है. इसी को लेकर मुस्लिम समुदाय ने इसका विरोध किया था. इस विरोध के बाद बवाल शुरू हो गया था. लेकिन फिर मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर मामला संभाला था।

पिछले साल भी मुस्लिम समुदाय ने आरोप लगाया था कि कांवड़ यात्रा के दौरान फायरिंग की जाती है और तेज डीजे बजाकर यहां से यात्रा निकाली जाती है. हालांकि पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद मुस्लिम समुदाय इस बात पर राजी हो गया था कि शांतिपूर्ण तरीके से कांवड़ यात्रा निकाली जा सकती है. अब इस साल फिर से इसी तरह के विरोध की जानकारी सामने आ रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *