डोईवाला पुलिस द्वारा प्रचलित अभियान के अन्तर्गत 01 महिला वारण्टी को किया गिरफ्तार
कोतवाली डोईवाला,देहरादून पुलिस
दिनांक 12.08.2024
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के दिशा-निर्देशानुसार मा0न्या0 से निर्गत NBW की शत-प्रतिशत तामिल किये जाने हेतु वर्तमान मे जनपद अन्तर्गत अभियान प्रचलित है, अभियान को सफल व सार्थक बनाये जाने के अनुक्रम मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा कोतवाली डोईवाला पर वारण्ट की तामिल हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

अभियान को सफल व सार्थक बनाये जाने के अनुक्रम मे चौकी हर्रावाला कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा मा0न्या0 न्यायिक मजिस्ट्रेट डोईवाला देहरादून से *वाद संख्या- 120/2022 धारा 138 एनआई एक्ट मे महिला वारण्टी सोनिया पत्नी श्री दिनेश बिल्जवाण निवासी सोनिया क्लॉथ हाउस निकट प्राईमरी स्कूल लोअर नत्थनपुर थाना रायपुर, देहरादून उम्र 31 वर्ष* का एनबीडब्लू निर्गत किये जाने पर वारण्ट की तामिल किये जाने के क्रम मे दिनांक 12.08.2024 को वारण्टी उपरोक्त को उसके आवास स्थान लोअर नत्थनपुर से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। महिला वारण्टी को मा0न्या0 पेश किया जा रहा है ।
