उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

उत्तराखंड से गुजरात तक 108 शिवालयों में वृक्षारोपण कर हरेला पर्व मनाया जाएगा – मधु भट्ट

Spread the love

चमोली।  उत्तराखंड से गुजरात तक 108 शिवालयों में वृक्षारोपण कर हरेला पर्व मनाया जाएगा तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर रुद्रप्रयाग से श्री सोमनाथ मंदिर गुजरात तक हरेला यात्रा 2024के आयोजन का शुभारंभ संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट द्वारा किया गया।

हरेला यात्रा 2024 की संरक्षक मधु भट्ट ने इस अवसर पर बताया कि वृक्ष महोत्सव का आयोजन न सिर्फ वर्तमान पीढ़ी के जीवन को बनाए रखने बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने में पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए किया जा रहा है, जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने में पेड़ अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस हरेला यात्रा के अंतर्गत 108 शिवालयों में वृक्षारोपण किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *