बंद घर मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
*घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से चोरी की LED TV व 02 गैस सिलेण्डर हुए बरामद*
*थाना सहसपुर*
दिनांक 09/08/2024 को वादी श्री फिरोज अहमद पुत्र इकबाल अहमद निवासी महमूदनगर शंकरपुर , सहसपुर के द्वारा थाना सहसपुर पर आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके घर का ताला तोड़ कर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनकी LED TV 24 इंच व 02 गैस सिलेण्डर चोरी करते हुए घर मे अन्य सामान को नुकसान पहुँचाया गया है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सहसपुर में तत्काल सम्बन्धित धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता की दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक सहसपुर द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले मार्गों के cctv कैमरों को चेक किया गया, साथ ही घटना के संबंध में सुरागरसी/ पतारसी करते हुए घटना के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 10/08/2024 को चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त आशिक पुत्र सलीम को रामपुर मेन्टल अस्पताल जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया सामान LED TV24 inch तथा 02 गैस सिलेण्डर बरामद किये गये।
*नाम पता अभियुक्त*
आशिक पुत्र सलीम निवासी शंकरपुर महमूदनगर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 22 वर्ष
*बरामदगी*
(1)- 01 अदद LED TV 24 inch
(2)- 02 अदद गैस सिलेण्डर इण्डियन कम्पनी
*पुलिस टीम*
(1)-उ0नि0 विवेक भण्डारी
(2)-अ0उ0नि0 अरविन्द कुमार
(3)-कानि0 सन्दीप कुमार
(4)-कानि0 विकास त्यागी
(5)-कानि0 नरेश पन्त
